{"_id":"6383a5cd5b5882018a324be1","slug":"action-will-be-taken-if-there-is-deficiency-in-disposal-of-complaints-srawasti-news-lko659203886","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिकायतों के निस्तारण में मिली कमी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिकायतों के निस्तारण में मिली कमी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडीएम (न्यायिक) ने की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व समय का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही शिथिलता व लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की बात कही।
बैठक में एडीएम (न्यायिक) संतोष कुमार यादव ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान कमी मिली तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुनें और उनका समय से निस्तारण कराएं। शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में सम्मिलित करें। कोई भी शिकायत लंबित न रखें। जन शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से करके उसकी आख्या अपलोड करें। इस दौरान उन्होंने असंतुष्ट फीडबैक प्रतिशत अधिक पाए जाने वाले विभागों को शिकायतों को समय पर निस्तारित करने को कहा।
असंतुष्ट फीडबैक प्रकरण में शिकायतों का परीक्षण कराकर शिकायतों का समय पर समाधान कराया जाए तथा शिकायतकर्ता को फोन करके जानकारी भी दी जाए। बैठक में एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार जमुनहा मोहम्मद अहमद फरीद खान, पीडी इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसके हरित, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।