फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   accused beat young man to death after an argument over asking for bike In Shravasti

UP News: बाइक मांगने को लेकर हुई कहासुनी, एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला; गांव में फैली दहशत

Sun, 17 Nov 2024 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 02:03 PM IST
सार

श्रावस्ती में बाइक मांगने को लेकर दो लोगों में कहासुनी हो गई। एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
accused beat young man to death after an argument over asking for bike In Shravasti
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में रविवार को दो पक्षों में बाइक मांगने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक ननके को पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना भिनगा कोतवाली क्षेत्र के केरवनिया जानकी नगर गांव की है। गांव निवासी सुनील (26) की बाइक गांव के ही जिलेदार का छोटा भाई मांग कर ले गया था। वापस देने के दौरान बाइक गिर गई थी। इसी बात को लेकर जिलेदार का सुनील के चाचा ननके उर्फ रामस्वरूप (49) से शाम करीब सात बजे कहासुनी हो गई। जिलेदार का आरोप था कि यदि बाइक स गिर कर उसका भाई घायल हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। 

विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार हो गया

इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। तभी जिलेदार ने बांस की बल्ली से ननके के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। चाचा को बचाने पहुंचे सुनील को जानमाल की धमकी देते हुए जिलेदार ने मारा पीटा। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां इलाज के दौरान ननके की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

मामले में मृतक की पत्नी केवली ने जिलेदार पर अपने पति की हत्या करने व भतीजे को जानमाल की धमकी देने व गाली देने का आरोप लगाते हुए भिनगा कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी घर छोड़ कर फरार है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed