फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP workers started cleanliness campaign

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

Sun, 09 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers started cleanliness campaign
स्वच्छता अभियान चलाते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के कार्यकर्ता एसएफडी आयाम के तहत जिले भर में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इसी के क्रम में रविवार को कार्यकर्ताओं ने एसएफडी के जिला प्रमुख सत्यार्थ त्रिपाठी के नेतृत्व में भिनगा के दहाना चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा का आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जिला प्रमुख सहित कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसएफडी जिला प्रमुख ने कहा कि एसएफडी आयाम का कार्य जिले भर में वृहद स्तर पर धार्मिक सामाजिक स्थलों की सफाई एवं सज्जा का कार्य अभाविप प्रत्येक माह अपने कार्यक्रमों के माध्यम से करेंगी। सहप्रमुख मनीष कसौधन ने बताया कि अगले महीने सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर की साफ सफाई अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर मंत्री शिवाजी त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्र त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद तिवारी, सूरज तिवारी, आदित्य पांडे, विपिन शेखर श्रीवास्तव, अभिषेक दुबे, नगर उपाध्यक्ष भिनगा दिलीप सिंह, सुधांशु पांडे सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed