फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man who went to cut wood in the forest was shot dead

Shravasti News: जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 17 Mar 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 17 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to cut wood in the forest was shot dead
भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में रविवार को जलौनी के लिए लकड़ी काटने आए युवक पर किसी अज्ञात ने फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से पहले बहराइच बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर भेला के मजरा चौबेपुरवा निवासी जुबेर खां (30) पुत्र मोहम्मद मेराज खां रविवार दोपहर में अपने भाई तौफीक रजा खां के साथ जंगल लकड़ी काटने आया था। इस दौरान दोनों भाई अंटा तिराहे से राजपुर जाने वाले मार्ग किनारे करीब तीन किलोमीटर अंदर जंगल में जलौनी के लिए लकड़ी काट रहे थे। इसी बीच तौफीक रजा को फायर की आवाज सुनाई पड़ी। जब तक वह कुछ समझ पाता मेराज की चीख पुकार भी सुनाई देने लगी। भाई के पास पहुंचे तौफीक ने देखा कि उसके दाहिनी आंख में गोली लगी हुई थी। जो खून से लतपथ जमीन पर पड़ा कराह रहा था। जिसे आननफानन संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सीओ नगर अतुल कुमार चौबे ने प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि तौफीक रजा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राण घातक हमले के आरोप में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed