{"_id":"6984d7ff06d1dd81ee0703fd","slug":"a-web-of-substandard-nursing-homes-and-ultrasound-centres-has-spread-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117757-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मानकविहीन नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटरों का फैला मकड़जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मानकविहीन नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटरों का फैला मकड़जाल
Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
इकौना में संचालित एक मानक विहीन डॉयग्नोस्टिक सेंटर
श्रावस्ती/इकौना। तहसील मुख्यालय इकौना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। दर्जनों नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब बिना किसी उचित पंजीकरण और प्रशिक्षित चिकित्सक के संचालित हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के सामने और आसपास ऐसे कई केंद्र संचालित हैं। जहां केवल तकनीशियन के सहारे जांचें की जा रही हैं, जिससे गलत रिपोर्ट आने की आशंका भी बनी है।
रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर अप्रशिक्षित लोग मरीजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इन सेंटरों में लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर आदि जिलों में मौजूद चिकित्सकों के नाम की डिग्री लगाकर मुनाफाखोरी की जा रही है। बावजूद इसके विभाागीय जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
कागजी दिखावे के लिए होती है जांच
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में कई बार शिकायत की गई। शिकायत के बाद जिले स्तर से टीम बनाकर सेंटरों की जांच करवाई गई। जांच की सूचना पर जहां कई सेंटर संचालक सेंटर बंद कर फरार हो गए तो वहीं जांच के दौरान कईयों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन मिलीभगत के चलते कार्रवाई शून्य रही। लोगों ने कहा कि ऐसे में किसी की भी जान जा सकती है।
विज्ञापन
अभियान चलाकर फर्जी नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंट सेंटरों पर पूर्व में कई बार कार्रवाई की गई है। अगर क्षेत्र में अधोमानक या फर्जी सेंटर संचालित हो रहे हैं तो जांच करवार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके सिंह, सीएमओ