फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A unique initiative for girls' education earned Amita recognition.

Shravasti News: बालिका शिक्षा की अनूठी पहल ने अमिता को दिलाई पहचान

Tue, 01 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 01 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A unique initiative for girls' education earned Amita recognition.
अमिता टंडन।
श्रावस्ती। कंपोजिट विद्यालय राजापुर रानी की प्रधानाध्यापक अमिता टंडन को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी शैक्षिक गतिविधियों और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल ने उन्हें जिले में पहचान दिलाई है। शासन द्वारा जारी 61 शिक्षकों की सूची में उनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार पांच सितंबर को प्रदान किया जाएगा। इसमें 25 हजार रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा। अमिता टंडन नौ जुलाई 2016 को कंपोजिट विद्यालय राजापुर रानी में प्रधानाध्यापक बनी थीं। उस समय विद्यालय में सुरक्षित परिवेश और पर्याप्त संसाधन नहीं थे। अभिभावक भी शिक्षक-अभिभावक बैठकों में रुचि नहीं लेते थे। उन्होंने विभाग से बाउंड्रीवाल की मांग की और निर्माण कराकर विद्यालय को सुरक्षित किया। इसके बाद घर-घर संपर्क कर बच्चों के नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया। विशेषकर बालिकाओं के नामांकन के लिए अभिभावकों से गोष्ठी व अन्य माध्यमों से संपर्क किया।
विज्ञापन

उनके प्रयासों से विद्यालय में आज 186 बालिकाओं का नामांकन है। अमिता टंडन ने बालिका शिक्षा में महिला अभिभावकों की भूमिका शीर्षक से एक किताब भी लिखी है। पुरुषों के काम पर जाने के कारण बैठकों में अभिभावकों की उपस्थिति कम रहती थी। इस पर उन्होंने अन्य शिक्षकों की मदद से महिला अभिभावकों से संपर्क किया। धीरे-धीरे बैठकों में महिला अभिभावकों की भागीदारी काफी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल में भी लहराया परचम


प्रधानाध्यापक ने बताया कि खेल के क्षेत्र में भी उनका विद्यालय काफी बेहतर है। विद्यालय की छात्रा सानिया ने शिक्षा सत्र 2025-26 में दौड़ प्रतियोगिता में जनपदीय खेल में कांस्य पदक जीता था। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भी सानिया ने बेहतर प्रदर्शन किया था। विद्यालय के 12 खिलाड़ियों की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब में आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed