{"_id":"68d1a69b84d83b75c00eb7b4","slug":"a-man-posing-as-a-constable-cheated-a-man-of-rs-40000-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114376-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खुद को सिपाही बताकर की 40 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खुद को सिपाही बताकर की 40 हजार की ठगी
Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता गिलौला-खुटेहना मार्ग पर गल्ला खरीद का काम करते हैं। ध्रुव कुमार ने आरोप लगाया कि शनिवार को एक युवक बाइक से उनकी दुकान पर आया और खुद को गिलौला थाने का पुलिस कर्मी बताया।
युवक ने उनसे से दरोगा के कमरे पर रखा सरसों खरीदने की बात कही। सिपाही बताने से व्यापारी ने युवक पर विश्वास कर लिया और वह ई रिक्शा लेकर थाने पहुंचे। वहां युवक ने व्यापारी से 40 हजार रुपये लिए और दरोगा के कमरे की चाभी लाने की बात कहकर थाने में चला गया।
कुछ देर बाद चाभी लेकर एक कमरे के पास गया और गलत चाभी लाने की बात कहकर फिर थाने के अंदर चला गया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि दोबारा थाने में जाने के बाद खुद को सिपाही बताने वाला युवक गुपचुप तरीके से भाग गया, जिसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, सीसीटीवी फुटेज में एक युवक देखा गया है। हेलमेट लगाए होने के चलते पहचान नहीं हो सकी है, प्रकरण की जांच जारी है। (संवाद)