फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Roads in Sirsia in poor condition; commuters face hardship

Shravasti News: सिरसिया में सड़कें बदहाल, राहगीर बेहाल

Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roads in Sirsia in poor condition; commuters face hardship
जर्जर हालत में बकवा-छोटकाईडीह मार्ग
सिरसिया। ग्रामीण विकास की धुरी कही जाने वाली सड़कें सिरसिया विकासखंड में बदहाली का दंश झेल रही हैं। गोपाल चौराहा से मथुरा बाजार, बकवा से छोटकाईडीह और तेल्हार से लक्ष्मणपुर बाजार जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई स्थानों पर सड़क से बजरी उखड़कर बिखर गई है। इससे बाइक और साइकिल सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों से चार पहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

एक साल से सड़क बदहाल
गोपाल चौराहा से मथुरा बाजार जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद गड्ढे और गहरे हो गए हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, शाकिर अहमद, ननकुन्ने और भुजऊ ने बताया कि सड़क एक साल से अधिक समय से जर्जर है। उनके मुताबिक, रोजाना आठ से दस बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर बची सिर्फ बजरियां
बकवा से छोटकाईडीह जाने वाला मार्ग भी कई महीनों से बदहाल है। कई जगह सड़क से बजरी उखड़ चुकी है। पुलिया के पास बिखरी गिट्टी से भी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। आशिफ अली, नानमून, गुड्डू और ज्योति देवी ने बताया कि इसी मार्ग से ग्रामीण लक्ष्मणपुर बाजार आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढों में तब्दील पटरियां दे रहीं जख्म
तेल्हार से लक्ष्मणपुर बाजार जाने वाले मार्ग की पटरियों पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई स्थानों पर बीच में सड़क की पतली पट्टी ही बची है। इस पर निकलने के प्रयास में बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। संतोष कुमार, प्रीतम और अमरनाथ ने बताया कि बकवा और तेल्हार के बीच सड़क की हालत ज्यादा खराब है। लक्ष्मणपुर तक मार्ग का निर्माण भी अधूरा पड़ा है।

जर्जर हालत में बकवा-छोटकाईडीह मार्ग

जर्जर हालत में बकवा-छोटकाईडीह मार्ग

जर्जर हालत में बकवा-छोटकाईडीह मार्ग

जर्जर हालत में बकवा-छोटकाईडीह मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed