फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Night patrols will be increased for the safety of traders.

Shravasti News: व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बढ़ेगी रात्रि गश्त

Mon, 19 Oct 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 19 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Night patrols will be increased for the safety of traders.
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय सभागार में व्यापारियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें सर्राफा, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और भट्ठा संचालकों की समस्याएं सुनी गईं। व्यापारियों ने यातायात, सड़क पर अतिक्रमण, अवैध डग्गामार वाहनों, पेट्रोल पंपों की सुरक्षा और स्कूल बसों के फिटनेस की जांच न होने का मुद्दा उठाया। एएसपी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने और एआरटीओ कार्यालय के समन्वय से स्कूली वाहनों की जांच कराने का आश्वासन दिया। पेट्रोल पंपों पर पुलिस प्रबंधन और रात्रि गश्त बढ़ाने की बात कही। उन्होंने गार्डों का पुलिस सत्यापन कराने, बाल श्रम रोकने और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। बैठक में यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed