फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   पारा स्थिर गलन बरकरार कोहरें की चादर में लिपटी तराई

पारा स्थिर गलन बरकरार कोहरें की चादर में लिपटी तराई

Sat, 05 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पारा स्थिर गलन बरकरार कोहरें की चादर में लिपटी तराई
श्रावस्ती। तराई में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह सूरज कोहरे की आगोश में छिपा रहा। दोपहर बाद खिली धूप धुंध के कारण ठंड से कोई राहत नहीं दिला सकी। पाला गिरने के कारण बढ़ी ठिठुरन से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन



वहीं तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में हर किसी कोे राहत की तलाश है। वहीं प्रशासन चुनिंदा स्थानों पर अलाव जलवा कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहा है। भिनगा व इकौना नगर में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जलवाए गए अलाव की आंच ठंडी पड़ चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही अलाव जलवाए गए हैं।
विज्ञापन




शेष प्रमुख तिराहों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने के कारण लोग ठंड से कांपते देखे जा रहे हैं। तहसील प्रशासन की ओर से कागजों में कई स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व पश्चिमोत्तर हवा के कारण जिले में पाले का प्रकोप जारी है। बढ़ी आर्द्रता के कारण जहां कोहरा शुक्रवार सुबह बूंद बन कर बरसा, वहीं पेड़ के नीचे व मुख्य मार्गों पर फिसलन की समस्या भी उत्पन्न रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में पड़ने वाले पाले के कारण बढ़ी ठिठुरन से जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। इससे इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी ठंड से कांपते देखे जा रहे हैं। कोहरा व फिसलन के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं लोग दोपहर तक अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पूरे दिन अलाव का सहारा लेते देखा जा रहा है। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के सीनियर रिसर्च असिस्टेंट डॉ. विनोद ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी कुछ दिन और ऐसे ही बना रहेगा, ठिठुरन अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed