फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   समिति पर खाद उपलब्ध, फिर भी नहीं दे रहा सचिव

समिति पर खाद उपलब्ध, फिर भी नहीं दे रहा सचिव

Fri, 04 Jan 2019 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
समिति पर खाद उपलब्ध, फिर भी नहीं दे रहा सचिव
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। किसान सेवा सहकारी समिति हरदत्त नगर गिरंट में यूरिया उपलब्ध होने के बाद भी शुक्रवार को सचिव ने किसानों को उर्वरक देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज किसानों ने समिति के सामने ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बात बढ़ती देख सचिव ने किसानों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



गेहूं की सिंचाई कर चुके किसानों को इस समय यूरिया की आवश्यकता है। ऐसे में किसान बाजार में यूरिया लेने की अपेक्षा साधन सहकारी समितियों व कृषि रक्षा इकाइयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उधर समिति पर तैनात सचिवों की ओर से किसानों को मांग के सापेक्ष यूरिया नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन



ऐसा ही कुछ शुक्रवार को जमुनहा के किसान सेवा सहकारी समिति हरदत्त नगर गिरंट में भी देखने को मिला। जहां गोदाम में पर्याप्त यूरिया होने के बाद भी समिति पर आए किसानों को उनकी मांग के सापेक्ष यूरिया नहीं दी गई। इतना ही नहीं सचिव ने गोदाम में ताला बंद कर दिया। इससे नाराज किसानों ने समिति के सामने ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बात बढ़ती देख सचिव ने किसानों से मांग के सापेक्ष यूरिया न होने की बात कह सभी को उपलब्धता के अनुसार खाद देने की बात कही। इस पर किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया। इस बारे में सचिव हरिराम ने बताया कि किसानों की मांग के सापेक्ष गोदाम में यूरिया नहीं थी।



आवश्यकता सभी किसानों को है, इसलिए जरूरत के अनुसार किसानों को यूरिया देने के लिए कहा था। यह सुनकर किसान भड़के थे। बाद में सभी को समझाया गया तो वे मान गए। अब उपलब्धता के अनुसार यूरिया वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed