फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   79,600 rupees withdrawn from the account of naib nazir

नायब नाजिर के खाते से निकाले 79,600 रुपये

Thu, 27 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
79,600 rupees withdrawn from the account of naib nazir
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत खजुरार निवासी अमरेश सिंह भिनगा तहसील में नायब नाजिर के पद पर तैनात हैं। जिनका इंडियन बैंक शाखा भिनगा में खाता है। अमरेश सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर को उनके खाते से 19,900 रूपये दो किस्तों में अलग अलग अज्ञात साइबर अपराधियों ने निकाल लिया।
विज्ञापन

25 अक्टूबर तक चार दिनों में उनके खाते से कुल 79,600 रूपये साइबर अपराधियों ने अलग अलग आठ खातों में ट्रांसफर कर लिया। इसकी जानकारी उनके फोन नंबर पर मैसेज आने पर 25 अक्टूबर को हुई। मैसेज देखने के बाद पीड़ित ने इंडियन बैंक शाखा इकौना में जाकर अपने खाते को लॉक करा दिया है। पीड़ित नायब नाजिर ने प्रभारी निरीक्षक भिनगा व साईबर डायल नंबर 1930 को फोन से सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed