फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   75 more positive including trainee SDM, 44 became healthy

प्रशिक्षु एसडीएम सहित 75 और पॉजिटिव, 44 हुए स्वस्थ

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
75 more positive including trainee SDM, 44 became healthy
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में प्रशिक्षु एसडीएम सहित 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4065 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 674 एक्टिव मामले हैं। जबकि 44 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार आई रिपोर्ट में प्रशिक्षु एसडीएम, मुर्छिहिवा में चार, महमंगकोल निवासी तेरह, गणेशपुर निवासी तीन, सीएचसी मल्हीपुर निवासी एक, कटरा निवासी एक, टीचर कॉलोनी निवासी एक, इकौना थाने में एक, पानी टंकी निवासी एक, पचदेवरी माफी गिलौला निवासी बारह, एसएसबी कैंप भिनगा निवासी चार, पटना खास भंगहा निवासी आठ, सीएमओ कार्यालय में दो, भिनगा के ईदगाह चौराहा निवासी चार, जिलाधिकारी कार्यालय में एक, ट्रांजिट हॉस्टल निवासिनी एक, कृषि विभाग भिनगा में एक, पुलिस लाइन भिनगा में एक, मोहरनिया गिलौला निवासी एक सहित 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 44 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 327237 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 325953 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4065 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 674 एक्टिव मामले हैं। इस दौरान एल-2 हॉस्पिटल में 36 लोगों का इलाज किया जा रहा है। जबकि शेष होम क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में मौजूदा समय 118 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 21, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 16 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed