फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   719 candidates did not appear in the RO-ARO exam

Shravasti News: 719 ने छोड़ी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Mon, 28 Jul 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 28 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
719 candidates did not appear in the RO-ARO exam
​भिनगा में परीक्षा केंद्र के बाहर कतारबद्ध खड़े अभ्यर्थी। -संवाद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आरओ/एआरओ परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 1398 अभ्यर्थियों में से 679 ने परीक्षा दी। इस दौरान अधिकारी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


जिले में रविवार को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा तीन केंद्रों पर हुई। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पंजीकृत 480 में से 249 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 231 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में दर्ज 534 में से 254 अभ्यर्थी उपस्थित रहे व 280 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में दर्ज 384 में से मात्र 176 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 208 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
आरओ व एआरओ परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों व उनके वाहनों को परीक्षा केंद्र के बाहर से हटा दिया गया। साथ ही केंद्र में घुसते ही पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। इसके बाद मेटल डिटेक्टर व डार्क रूम में चेकिंग की गई। बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन के बाद कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष में निरंतर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती रही।


सामान्य था प्रश्नपत्र
बलरामपुर जिले की अभ्यर्थी नीलम सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य था। तैयारी के अनुरूप प्रश्न सरल थे। इससे सफल होने की उम्मीद है।

सुरक्षा के बेहतर इंतजाम दिखे
बलरामपुर जिले की अभ्यर्थी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम दिखे। वहीं परीक्षा केंद्र के पहले ही वाहनों के रोके जाने से थोड़ी समस्या हुई।

परिणाम का बेसब्री से इंतजार
बलरामपुर जिले की अभ्यर्थी स्वाति तिवारी ने कहा कि समसामयिक प्रश्नों के आने से प्रश्नपत्र काफी अच्छे तरीके से हल किए। अब परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।


अच्छे ढंग से हल हो गया प्रश्नपत्र
महराजगंज जिले के अभ्यर्थी सतीश्वर ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिस तरह से डर लग रहा था, उस लिहाज से प्रश्नपत्र अच्छे तरीके से हल हो गया है। अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed