फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   बौद्ध उपासकों ने की विश्व शांति की कामना

बौद्ध उपासकों ने की विश्व शांति की कामना

Sat, 02 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध उपासकों ने की विश्व शांति की कामना
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को अनुयायियों से गुलजार रही। विभिन्न देशों से आए 1170 उपासक व उपासिकाओं ने तपोस्थली में विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान समूची तपोस्थली बुद्धम् शरणम् गच्छामि से गूंजायमान रही। कंबोडिया से 150, श्रीलंका से 170, बर्मा से 150, थाईलैंड से 200, नेपाल से 200 सहित 300 उपासक व उपासिकाओं का दल शनिवार को श्रावस्ती पहुंचा।
विज्ञापन


सभी ने विश्व शांति के लिए गंधकुटी पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान कंबोडिया ग्रुप ने गंधकुटी पर दीप जलाकर मंडप पूजन किया। श्रीलंका मंदिर के दीपा लोक महाथेरो ने कहा कि श्रावस्ती पवित्र तीर्थ स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। यहां का कण-कण पूजनीय है। पूजन-अर्चन के बाद सभी उपासकों ने शिवली स्तूप, कौशांबी कुटि, आनंद बोधि, कच्ची कुटी, पक्की कुट्टी, पूर्वा राम व सूर्य कुंड आदि का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed