{"_id":"5f6f70d58ebc3e9b8b76ef77","slug":"65-bigha-fields-cut-in-rapti-srawasti-news-lko5421681188","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 बीघा खेत राप्ती में कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 बीघा खेत राप्ती में कटे
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती का जलस्तर धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। घटते पानी के कारण नदी का बहाव तेज हो गया है। ऐसे में नदी की लहरें अपने किनारों पर स्थित खेतों में तेजी से कटान कर रही हैं। शनिवार को नदी ने किनारों पर स्थित 65 बीघा कृषि योग्य भूमि को अपनी धारा में मिला लिया।
वहीं सर्रा व बीरबल कुटी के मध्य कटे भिनगा मधवापुर मार्ग के बीच लोगों को लेकर जा रही नाव अधिक भार व तेज बहाव के कारण पलट गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटना का जायजा लिया।
नेपाल सहित पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात के कारण गुरुवार को राप्ती की लहरों ने जमुनहा के राप्ती बैराज पर खतरे के निशान को पार कर लिया था। हालांकि नदी का जलस्तर अब धीरे धीरे घट रहा है। शनिवार को राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.45 मीटर मापा गया।
विज्ञापन
जो खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर कम है। घटते जलस्तर के साथ ही राप्ती का बहाव काफी तेज हो गया। ऐसे में नदी की लहरों ने जमुनहा, हरिहरपुररानी व गिलौला क्षेत्र में अपने किनारे पर स्थित करीब 65 बीघा कृषि भूमि को फसल सहित काट कर अपनी धारा में मिला लिया है। वहीं राप्ती के तेज बहाव के कारण विगत माह भिनगा मल्हीपुर मार्ग मधवापुर घाट के निकट तीन स्थानों पर कट गया था।
इनमें से सर्रा व बीरबल कुटी के मध्य मार्ग कट जाने के कारण लोगों को आवागमन के लिए छोटी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार को लोगों को कटान क्षेत्र पार करा रही छोटी नाव अधिक भार व तेज बहाव के चलते अचानक पलट गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
नाव में एक पुलिस कर्मी भी मौजूद था। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण व पानी के तेज बहाव को देखते हुए नाव में क्षमता से अधिक लोगों को कदापि न बैठाने की नसीहत भी दी।