फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   भिनगा नगर के सफाई का सच, घर से निकलना हुआ दूभर

भिनगा नगर के सफाई का सच, घर से निकलना हुआ दूभर

Tue, 29 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
भिनगा नगर के सफाई का सच, घर से निकलना हुआ दूभर
श्रावस्ती। स्वच्छ श्रावस्ती निर्मल श्रावस्ती अभियान का सच भिनगा नगर ही उजागर कर रहा है। जहां व्याप्त कीचड़, जलभराव व गंदगी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन


इसके विपरीत नगर पालिका द्वारा हाट बैलून लगा कर नगर को स्वच्छ व निर्मल बनाने का दावा किया जा रहा है। अधिकारी दोनों ही परिस्थितियों को देख कर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ व निर्मल भारत बनाने के लिए सरकार करोड़ों करोड़ रुपये पानी की तरह बहा रही है। जबकि हकीकत एकदम विपरीत है।

भिनगा नगर के दशहरा व मोहर्रम मैदान, मंगलभट्ठा, रमना, खलवा बाजार, अलक्षेंद्र इंटर कालेज मैदान, पुरानी बाजार, सब्जी मंडी मार्ग, हनुमानगढ़ी मार्ग, बाछिल गली, तहसील मार्ग व खैरी मोड़ सहित अन्य स्थानों पर बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण जगह जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत दिनों हुई बरसात के कारण इन स्थलों पर कीचड़ व जल भराव की समस्या उत्पन्न होने के कारण लोगों का राह चलना भी दूभर बना हुआ है। ऐसा हाल नगर पालिका परिषद के अन्य क्षेत्रों में भी देखा जा सकता है।


जिम्मेदार अधिकारी हर बार जांच कराने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय बताते हैं कि तहसीलदार को भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो संबंधित सफाई कर्मी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed