फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   इकौना में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 70 प्रत्याशी मैदान में

इकौना में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 70 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
इकौना में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 70 प्रत्याशी मैदान में
इकौना में अध्यक्ष के नौ व सभासद के 70 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन


इकौना (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना में इस बार बारह वार्डों में सभासद पदों के लिए सत्तर प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि अध्यक्ष पद के लिए नौ लोग चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां प्रत्याशी पूरी तरह चुनावी मूड में आ चुके हैं।

नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता जहां इस बार भाजपा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं नसीम चौधरी कांग्रेस, महमूद आलम नयमी सपा व महेश जायसवाल बसपा से मैदान में हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही हनीफ चौधरी, सतीश, मोहम्मद रईश, आज्ञाराम, कन्हैया लाल कसौधन निर्दल प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के निशान से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र गुप्ता करोड़पति हैं। इनके पास छह लाख 27 हजार 462 रुपये की चल व दो करोड़ 44 लाख 44 हजार 223 रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर सोलह आपराधिक मामले पंजीकृत थे जिनमें से पंद्रह मामलों में ये दोषमुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नसीम चौधरी के पास ग्यारह लाख रुपये की चल व 13 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी महमूद आलम नईमी के पास छह लाख 27 हजार 462 रुपये की चल व 57 लाख 78 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

जबकि बसपा प्रत्याशी महेश जायसवाल के पास एक लाख 37 हजार 200 रुपये की चल व पांच लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed