फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   545 warriors were vaccinated in the second phase

दूसरे चरण में 545 योद्धाओं को लगा टीका

Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
545 warriors were vaccinated in the second phase
काजल वर्मा लैब टेक्रीशियन सीएचसी भिनगा। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सभी आशंकाओं को दर किनार कर दूसरे चरण का कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुक्रवार सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुआ। इसके लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। इसमें से गिलौला व संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए केंद्रों पर दो सत्र में वेक्सीनेशन किया गया। इस दौरान 582 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 545 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ ही सफाई कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं दूसरी ओर केंद्र पर वह स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने पहले चरण में टीकाकरण कराया था। पूर्व में टीकाकरण का लाभ ले चुके स्वास्थ्य कर्मी इसे सुरक्षित बता रहे हैं। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं आई।
विज्ञापन

टीकाकरण बेहतर तरीके से हो सके। इसलिए जिले में बनाए गए तीनों केंद्रों पर अतिरिक्त चिकित्साधिकारियों के साथ ही एसडीएम की तैनाती की गई थी। वहीं केंद्र के बाहर पंजीकरण कर रहे पुलिस कर्मियों की तैनाती थी। टीकाकरण के दौरान कोई अनाधिकृत व्यक्ति सेंटर पर प्रवेश न करने पाए। इसकी भी व्यवस्था की गई थी। टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया सीसी टीवी में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का ऐसे चला चक्र
सेंटर निर्धारित लक्ष्य टीकाकरण
सीएचसी गिलौला 200 200
सीएचसी भिनगा 100 100
सीएचसी सिरसिया 100 96
जिला अस्पताल प्रथम 100 91
जिला अस्पताल द्वितीय 82 58
टीकाकरण केंद्रों पर अधिकारी रहे मौजूद
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर कहीं भी कोई चूक न हो इसलिए जिले में बनाए गए तीनों सेंटर पर एसडीएम सहित चिकित्साधिकारियों की स्थाई तैनाती रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद भिनगा में एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार के साथ ही सीएमओ डॉ. एपी भार्गव व डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया मौजूद रहे। जबकि संयुक्त जिला चिकित्सालय में एसडीएम आरपी चौधरी के साथ ही वरिष्ठ फिजीशन डॉ. एनएन पांडे व गिलौला में एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा मौजूद रहे।

पहले चरण में टीका लगवाने वाले कर रहे गर्व
पहले चरण में आशंकाओं के बीच टीकारकण करवाने वाले सीएचसी भिनगा अधीक्षक डॉ. विनय वर्मा, चीफ फार्मेसिस्ट एसआर गुप्ता व डॉ. संजय मिश्रा अब पहले चरण के टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित हैं। उनका कहना है कि यह अच्छा अवसर था जब पहले चरण में उनका टीकाकरण हुआ। आज करीब छह दिन बीत गए हैं। कोई भी समस्या न तो अपने अंदर देखने को मिली न ही जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया था उनके अंदर ही देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed