फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   5.32 lakh children will eat Albendazole

Shravasti News: 5.32 लाख बच्चे खाएंगे अल्बेंडाजॉल

Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
5.32 lakh children will eat Albendazole
सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते सीएमओ। - संवाद
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान सीएमओ ने अल्बेंडाजॉल की खुराक लेने के सही तरीके तथा अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि वर्ष में दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। 10 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय भिनगा में वृहद कार्यक्रम का आयोजन कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। शासन की ओर से 5.32 लाख बच्चों को अल्बेंडाजॉल की खुराक खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व युवक-युवतियों को दवा की खुराक खिलाई जाएगी। अल्बेंडाजॉल खाने से भोजन का संपूर्ण पोषण मिलता है। ऐसे बीमार बच्चे जिनकी दवा चल रही हो, उन्हें अल्बेंडाजॉल की खुराक न खिलाएं, बल्कि ठीक होने के बाद खिलाएं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि दवा खाने के बाद उल्टी, जी मिचलाना, दस्त व पेट में हल्का दर्द होने पर घबराएं नहीं। जो बच्चे 10 फरवरी को दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को खिलाया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केके वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें अल्बेंडाजॉल का सेवन
एक से दो वर्ष आयु तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर चूरा बनाने के बाद पानी में घोलकर पिलाएं। दो से तीन वर्ष आयु के बच्चों को पूरी गोली पीसकर खिलाएं। इसी तरह तीन से 19 वर्ष आयु तक के बच्चों/युवक-युवतियों को पूरी गोली खिलाएं। दवा निगलने के बजाय उसे चूसकर या फिर चबाकर खाएं, जिससे उसका शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed