फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   50 children understood the importance of concentration

Shravasti News: 50 बच्चों ने समझा एकाग्रता का महत्व

Sun, 31 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 31 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
50 children understood the importance of concentration
कटरा। जेतवन विपश्यना ध्यान केंद्र में जारी आनापान शिविर में शनिवार को 39 बालक और 11 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षक पवन सिंह और उषा दास के सान्निध्य में संचालित शिविर में बच्चों ने आनापान ध्यान विधि का महत्व समझा। पवन सिंह ने बताया कि आना का अर्थ सांस भीतर लेना और अपान का अर्थ सांस बाहर छोड़ना है। सति का अर्थ पूरी सजगता के साथ उनके साथ जुड़े रहना है। इस ध्यान विधि का उद्देश्य मन को शांत करना और तनाव, चिंता व अवसाद को कम करना है। नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। इससे शरीर को गहन मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। बच्चों को 10 से 15 मिनट तक शुरुआती अभ्यास करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed