फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   50 bigha fields fall in Rapti, Nomans Land pillar on target

50 बीघा खेत राप्ती में समाए, निशाने पर नोमैंस लैंड के पिलर

Fri, 24 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
50 bigha fields fall in Rapti, Nomans Land pillar on target
इकौना (श्रावस्ती)। राप्ती का जलस्तर सामान्य होने के बाद नदी इकौना के मनोहरापुर गांव में कटान कर रही है। शुक्रवार को नदी की धारा में 50 बीघा फसल कटकर समा गई। नदी लगातार खेतों को काटती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। इसी प्रकार राप्ती जमुनहा के बरगदहा व गनेशपुर भागड़ में कटान करती हुई नोमैंस लैंड के पिलर संख्या 142/13 बी के नजदीक पहुंच चुकी है। यदि यही स्थिति रही तो चंद दिनों में यह सीमा स्तंभ भी नदी में समा जाएगा। वहीं कटान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व बाढ़ खंड को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

राप्ती का जलस्तर विगत 24 घंटे से सामान्य है, लेकिन नदी की तीव्रता बढ़ी हुई है। नदी इस समय अपने तटों को ही काट रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान इकौना के मनोहरापुर गांव में हो रहा है। यहां राप्ती की तेज कटान से करीब 50 बीघा खेत फसल सहित धारा में समाहित हो गए।
विज्ञापन

तेज कटान से राप्ती के तटीय काश्तकारों को चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी की कटान से शिवधनी का पांच बीघा, रक्षा राम यादव का छह बीघा, राजेंद्र यादव का चार बीघा, बच्चाराम का पांच बीघा, करिया का पांच बीघा, पंडित शुक्ला का पांच बीघा, घनश्याम यादव का नौ बीघा, कोदयी का पांच बीघा, चेतराम व राधेश्याम यादव का नौ बीघा खेत नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी अभी भी कटान करती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। इसके चलते फसल तबाह हो रही है। गांव पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं जमुनहा के बरगदहा व गनेशपुर भागड़ में भी राप्ती कटान कर रही है। गनेशपुर भागड़ में राप्ती नोमैंस लैंड के पिलर संख्या 142/13 बी के पश्चिम लगभग पांच मीटर की दूरी पर है। इसी प्रकार पिलर संख्या 642/13 बी से नदी की दूरी लगभग बीस मीटर है। ऐसे में नदी कटान करते हूुए नोमैंस लैंड के इस पिलर की ओर पहुंच रही है।

यदि यही स्थिति रही तो चंद दिनों में यह सीमा स्तंभ भी राप्ती में समा जाएगा। इस संबंध में एडीएम योगानंद पांडेय कहते हैं कि कटान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व बाढ़ खंड को निर्देशित किया गया है। बाढ़ खंड कई स्थान पर कटान को नियंत्रित करने का प्रयत्न कर रहा है। जहां पर संभव हो वहां कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed