{"_id":"683b561982359113d0056669","slug":"4714-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111708-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जिले में रोपे जाएंगे 47.14 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जिले में रोपे जाएंगे 47.14 लाख पौधे
Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की पौधाशाला में लगे पौधे।
शांति स्वरूप पांडेय
श्रावस्ती। जिले में इस वर्ष वन विभाग सहित 26 अन्य विभागों के माध्यम से 47,14540 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की 38 पौधशालाओं में 76,22,460 पौधे तैयार हो चुके हैं। इन्हें एक जुलाई से रोपित करने की तैयारी है।
तराई में हरियाली लाने के लिए 47,14,640 पौध रोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। श्रावस्ती वन प्रभाग के 38 पौधशालाओं में रोपण के लिए 76,22,460 पौध तैयार हो चुके हैं। जिले को मिले लक्ष्य में वन विभाग की ओर से जहां 26 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं 26 अन्य विभागों के माध्यम से 21,14,640 पौध का रोपण किया जाएगा। इसमें पर्यावरण विभाग चार लाख 46 हजार, ग्राम्य विकास विभाग नौ लाख 46 हजार, राजस्व विभाग 80 हजार, पंचायती राज विभाग 96 हजार, आवास विकास विभाग सात हजार, औद्योगिक विकास विभाग 12 हजार, नगर विकास विभाग 24 हजार, लोक निर्माण विभाग 17 हजार, जल शक्ति विभाग नौ हजार, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति नौ हजार, रेशम विभाग 27 हजार, कृषि विभाग एक लाख 89 हजार, पशुपालन विभाग 11 हजार, सहकारिता विभाग 4200, उद्योग विभाग 12 हजार, विद्युत निगम 8540, माध्यमिक शिक्षा छह हजार, बेसिक शिक्षा नौ हजार, प्राविधिक शिक्षा छह हजार, उच्च शिक्षा 22 हजार, श्रम विभाग 3500, स्वास्थ्य विभाग 16 हजार, परिवहन विभाग 3300, रक्षा विभाग छह हजार, उद्यान विभाग एक लाख 17 हजार, गृह विभाग 9100, रेलवे विभाग 19 हजार पौध का रोपण करेगी। इन पौधों के रोपण में किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा एनएसएस के कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ धनराज मीणा ने बताया कि श्रावस्ती वन प्रभाग की 38 पौधशालाओं में 7622460 पौध उपलब्ध हैं। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एक जुलाई से सात जुलाई के मध्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।