फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   42 teachers regination

42 परिषदीय शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पद से दिया त्यागपत्र

Tue, 24 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
42 teachers regination
श्रावस्ती। प्रेरणा एप लागू करने व गैर शैक्षणिक कार्य की अधिकता सहित अतिरिक्त भत्ता न पाने से परिषदीय प्रभारी प्रधान शिक्षक नाराज हैं। नाराज प्रभारी प्रधान शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी भवन भिनगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान 42 शिक्षकों ने बीएसए को संबोधित त्याग पत्र एबीएसए को सौंपा। त्याग पत्र देने वाले प्रधान शिक्षकों ने बीएसए से 30 सितंबर तक कार्यमुक्त करने की मांग किया है। जिससे वह अपने मूल पद पर कार्य कर सकें।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात प्रधारी प्रधान शिक्षकों ने बीआरसी भवन भिनगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषदीय प्रभारी शिक्षकों ने ब्लाक अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदोन्नति न होने, प्रधानाध्यापक का पद समाप्त किए जाने, प्रेरणा एप लागू किये जाने, गैर शैक्षणिक कार्यों की अधिकता एवं कोई अतिरिक्त भत्ता न दिये जाने से नाराज होकर प्रधान शिक्षक पद से त्याग पत्र दे दिया। साथ ही प्रभारी प्रधान शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओमकार राणा से तीस सितंबर तक कार्य मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

त्याग पत्र देने वालों में रेखा सिंह, अर्चना त्रिपाठी, पूनम सिंह, रेनू दुबे, रूपम ओझा, पूनम सिंह, समीक्षा जायसवाल, शुभांगी मिश्रा, समृति पांडे, सुरुचि कनौजिया, राम मिलन यादव, बृजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, मोहन सिंह, रवींद्र नाथ राम, प्रमोद कुमार, अजय सिंह, अमित कुमार, सुधीर कुमार, करुणेश तिवारी, सोहित कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार यादव, मोहम्मद नफीस खान, सुनील कुमार, निर्मल कुमार यादव, संजय त्रिपाठी, नवीन गुप्ता, कृष्ण कुमार मौर्य, सर्वेश यादव, महेंद्र यादव, नवीन गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सारस्वत, अमरनाथ अमरेश कुमार वर्मा, नरेश चंद्र, पंकज कुमार गुप्ता, जानिसार, करमवीर राम, मनोज कुमार यादव व देशराज का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed