फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सुनी समस्या

एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सुनी समस्या

Fri, 01 Feb 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सुनी समस्या
श्रावस्ती। पुलिस लाइंस में स्थित मुख्य शस्त्रागार का शुक्रवार एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हथियारों के रख-रखाव की जानकारी लिया। इसके साथ ही हथियारों के कल पुर्जों को जोड़ने व खोलने के प्रशिक्षण को भी देखा। इसके बाद उनके द्वारा पीआरवी वाहनों सहित परिसर का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही जवानों के साथ बैठक कर उनकी समस्या भी सुनीं।
विज्ञापन



पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार रैतिक परेड का आयोजन किया गया था। इसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार में रखे हथियारों के रखरखाव की जानकारी लिया। जबकि शस्त्राभ्यास के दौरान शस्त्रों के कलपुर्जों के खोलने व जोड़ने का दिए जा रहे प्रशिक्षण को भी देखा।
विज्ञापन



प्रशिक्षण सत्र के बाद एसपी ने यूपी 100 पीआरवी व थानो के वाहनों का निरीक्षण किया। वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों से गाड़ियों व उपकरणों के बारे में जानकारी भी लिया। इसके बाद उन्होंने पीआरवी की गाड़ियों में लगे दंगा निरोधी उपकरण सहित भोजनालय, बैरिक, परिसर, पुलिस लाइंस, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, डीसीआर, यूपी100 कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, आरक्षी बैरक, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन कार्य को यथाशीघ्र कराने हेतु संबंधित को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed