{"_id":"698b764e4e1cd8fa3f0812d2","slug":"346-candidates-appeared-for-the-madrasa-board-examination-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117890-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 346 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 346 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Tue, 10 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा में निरीक्षण करते अधिकारी व कर्मचारी।
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा के दूसरे दिन 346 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में दर्ज 406 छात्रों के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में मुंशी के लिए परशियन लिटरेचर व मौलवी के लिए अरबी लिटरेचर की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में आलिम सीनियर सेकेंड्री परशियन के लिए परशियन लिटरेचर व आलिम सीनियर सेकेंड्री के लिए अरबी लिटरेचर की परीक्षा कराई गई। इसमें चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में प्रथम पाली में 117 में से 104 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 13 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसी तरह से प्रथम पाली में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 194 में से 162 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 32 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 40 में से 33 छात्र उपस्थित रहे, जबकि सात छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं, प्रथम पाली में आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा बाजार में कुल 45 में से 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा आठ छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में सभी 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद ईशान मलिक ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है।