फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   बिना मान्यता चल रहे चार विद्यालय और मदरसे सीज

बिना मान्यता चल रहे चार विद्यालय और मदरसे सीज

Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे चार विद्यालय और मदरसे सीज
श्रावस्ती। जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालय व मदरसों को बंद कराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन दो मदरसा व दो शिक्षण संस्थाओं पर कार्रवाई हुई। सभी में ताला बंदी कर उन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन




बेहतर शिक्षा देने के नाम पर अभिभावकों को गुमराह करने वाले मदरसा व निजी विद्यालय संचालकों की अब खैर नहीं है। शासन के निर्देश पर अब ऐसे विद्यालय व मदरसों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे विद्यालयों को सील करने व संचालकों पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार से जिले में अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन




इसके लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में टीम गठित कर छापेमारी कराई जा रही है। इसी के क्रम में शुक्रवार को एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग के नेतृत्व में गठित टीम ने हरिहरपुररानी क्षेत्र में बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम में तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय, जिला अल्प संख्यक अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक भिनगा वीके सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी अखिलेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान के दौरान टीम ने साईंराम शिव शक्ति शिक्षण संस्थान सेमरी चौराहा, श्रीआरपी शिक्षण निकेतन सेमरी, मदरसा ग्राम परसौरा व मदरसा अजीजिया अहमदिया हनीफिया रजबिया गौसुल उलूम परसौरा में छापेमारी की। जहां मान्यता संबंधी कागजात न मिलने पर इन सभी विद्यालयों व मदरसों को सील कर दिया गया।




यह जानकारी देते हुए एसडीएम भिनगा ने बताया कि बगैर मान्यता के यदि कोई विद्यालय या मदरसा संचालित करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर विद्यालय व मदरसे को सील किया जाएगा। साथ ही उनके संचालकों से एक लाख रुपये तक जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके बाद भी यदि वह फिर इसकी पुनरावृत्ति करते हैं तो प्रतिदिन के हिसाब से दस हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed