फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   एटीएम में कैश के लाले, भटक रहे उपभोक्ता

एटीएम में कैश के लाले, भटक रहे उपभोक्ता

Thu, 31 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में कैश के लाले, भटक रहे उपभोक्ता
श्रावस्ती। जिले के ज्यादातर एटीएम खाली हैं। पैसा न होने के कारण यहां आने वाले एटीएम कार्ड धारकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति अक्सर बनी रहती है। जिसका समाधान होने से लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी बैंकर्स द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। जिले के विभिन्न बैंकों की कुल 18 एटीएम मशीनें स्थापित हैं। इनमें सर्वाधिक एटीएम मशीन जिला मुख्यालय भिनगा में लगी हैं।
विज्ञापन


जहां ज्यादातर एटीएम अक्सर खाली रहते हैं। जहां न तो पैसा है और न ही सुरक्षा गार्ड। सदर तहसील भिनगा के पास स्थापित यूनियन बैंक का एटीएम अक्सर या तो खाली रहता है या फिर खराब।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। यही स्थिति नई बाजार में पुराने डाकघर के निकट लगे बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम का भी है। जहां अक्सर पैसे के अभाव में या तो ताला लटकता रहता है।

या फिर पैसा न होने के कारण खाली रहता है। वहीं दहाना स्थित सिंडीकेट बैंक का एटीएम भी अक्सर खाली रहता है। जहां न तो पैसा रहता है और न ही कोई सुरक्षा कर्मी।


विकास भवन, पुलिस लाइन, केनरा व यूको बैंक के एटीएम में गार्ड की व्यवस्था नहीं है। वहीं संतोषी माता मंदिर के निकट लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गार्ड व पैसा सदैव रहता है। जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीसीटीवी कैमरे निभा रहे हैं।

कुछ तकनीकी कारणों से भले ही एटीएम खाली हों। अन्यथा सभी एटीएम में पैसे रहते हैं। रही बात सुरक्षा गार्ड की तो सभी एटीएम में गार्ड तैनात हैं।
- अनंत खरे, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed