{"_id":"69b5b5a45162d8e46d048fd7","slug":"298-candidates-left-the-sub-inspector-exam-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118688-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 298 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी उपनिरीक्षक की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 298 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी उपनिरीक्षक की परीक्षा
Sun, 15 Mar 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में उप निरीक्षक परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की जांच करते कर्मी। -संवाद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शनिवार को जिले के एक केंद्र पर आयोजित उप निरीक्षक नागरिक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अलक्षेंद्र इटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 662 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 298 ने परीक्षा छोड़ दी।
पहली पाली में सुबह 10 से 12 के बीच 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष सिर्फ 337 ही परीक्षा देने पहुंचे, 143 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच आयोजित परीक्षा में 480 के सापेक्ष 325 अभ्यर्थी शामिल हुए और 155 ने परीक्षा छोड़ दी।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की परीक्षा शुचितापूर्ण संपन्न हुई। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कर्मियों को निर्देशित कर दिया है।