फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   दूसरे दिन भी ठप रही बीएसएनएल सेवाएं

दूसरे दिन भी ठप रही बीएसएनएल सेवाएं

Sat, 02 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ठप रही बीएसएनएल सेवाएं
श्रावस्ती। भारत संचार निगम लिमिटेड की सभी सेवाएं जिले में शुक्रवार से ध्वस्त हैं। इससे जहां लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, वहीं नेटवर्क के सहारे चलने वाला काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सभी सेवाओं के ध्वस्त होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल की लैंडलाइन, मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा शुक्रवार से पूरी तरह ध्वस्त रही।

ये सेवाएं किन कारणों से बाधित हैं, इसकी जानकारी के लिए उपभोक्ता निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें माकूल जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन भी सेवाएं बाधित होने के कारण जहां लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, वहीं बीएसएनएल नेटवर्क के सहारे चलने वाले काम भी पूरी तरह से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहे जन सेवा केंद्र हो या फिर कंप्यूटर की दुकानें, सभी जगह कामकाज के लिए लोग नेटवर्क के बहाल होने का इंतजार करते रहे। नेटवर्क की समस्या के कारण बैंकों में लेनदेन भी प्रभावित रहा।

इससे उपभोक्ताओं सहित आमजन में नाराजगी देखी गई। नेटवर्क बाधित होने के कारण तहसील में जहां लोगों को कंप्यूटरीकृत खतौनी नहीं मिली, वहीं तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित रहा।


भिनगा-बहराइच मार्ग स्थित भकला पुल के निकट बन रही पुलिया के पास केबल कटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। इसे दुरुस्त कर लिया गया है। कुछ समय बाद नेटवर्क बहाल हो जाएगा।
-शकील, जेटीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed