फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   21 roads will be rejuvenated, Rs 8 crore fifty lakh approved

Shravasti News: 21 सड़कों का होगा कायाकल्प, आठ करोड़ पचास लाख रुपये स्वीकृत

Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
21 roads will be rejuvenated, Rs 8 crore fifty lakh approved
श्रावस्ती। जिले में आठ करोड़ पचास लाख से खस्ताहाल सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए 21 सड़कों का चयन किया गया है। इसमें से पांच सड़कों के लिए धनराशि नाबार्ड योजना के अंतर्गत मिलेगी। जबकि अन्य के लिए राज्य सरकार देगी।
विज्ञापन

जिले में मार्गों की स्थिति बहुत जर्जर है। खासतौर से जमुनहा व सिरसिया क्षेत्र में। भारत-नेपाल सीमा पर सटे होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यहां की सड़कें ज्यादा उपयोगी हैं। इसके बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही स्थिति पर्यटन क्षेत्र की भी है। लेकिन अब इनकी सूरत सुधरने वाली है। मार्गों की सेहत सुधारने के लिए आठ करोड़ पचास लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

पांच सड़के नाबार्ड योजना के तहत चयनित हैं। जिनपर चार करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी सड़कें श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण सड़क कटरा वीरपुर मार्ग से छोटी पिपरी संपर्क मार्ग की है। जिसपर एक करोड़ 34 लाख रुपये खर्च किया जाना है। यह सड़क भी श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की ही है। वहीं, 15 सड़कों की मरम्मत होनी है। जिसपर दो करोड़ 84 लाख 50 हजार रुपये खर्च किया जाना है। इसमें भिनगा विधानसभा क्षेत्र की कुछ सड़कें भी शामिल की गई हैं। इन सभी परियोजनाओं पर कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित का कहना है कि अधिकांश परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इनकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

89.81 लाख से होगा सीताद्वार मंदिर का सौंदर्यीकरण
सीताद्वार मंदिर के साथ आंतरिक भाग के साज-सज्जा पर 89.81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार सिंह बताते हैं कि अभी टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed