{"_id":"5c2e3bdcbdec2257162fad5b","slug":"201546533852-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तर्राई में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार को हवा की गति मंद होने के बावजूद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई।
ठंड से लोग बेहाल दिखे। प्रशासन की ओर से गरीबों को ठंड से बचाने के लिए किए जा रहे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
तराई में मौसम की मार जारी है। शीतलहर के प्रकोप के चलते लोग गर्म कपड़ों में अलाव के पास जुटे दिखाई दिए। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व उसके साथ ही लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण गलन काफी बढ़ी है।
इससे लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही है। सुबह शाम पड़ने वाले कोहरे से जहां वाहनों की रफ्तार धीमी है, वहीं लगातार बढ़ रही इस ठंड के कारण लोग सुबह शाम घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के सीनियर रिसर्च असिस्टेंट डॉ. विनोद ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व शीतलहर के कारण ठिठुरन व गलन अभी और बढ़ सकती है। मौसम तक सोमवार ऐसा ही बना रहेगा।