फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   कुंड में गिरी बुलेरो, दंपति सहित चार घायल, एक की हालत गंभीर

कुंड में गिरी बुलेरो, दंपति सहित चार घायल, एक की हालत गंभीर

Sat, 24 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
कुंड में गिरी बुलेरो, दंपति सहित चार घायल, एक की हालत गंभीर
कुंड में गिरी बोलेरो, चार घायल
विज्ञापन

परिवारीजनों संग बहराइच जा रहे थे दंपती, एक की हालत गंभीर
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। अमवा के मजरा सुजानडीह से बहराइच जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गुरुवार रात अनियंत्रित हो लक्ष्मननगर के निकट कुंड में जा गिरी। आसपास के लोगों ने बोलेरो का शीशा तोड़कर वाहन सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची सोनवा व लक्ष्मननगर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमवा के मजरा सुजानडीह निवासी दीपक कुमार (25) पुत्र प्रेम चंद्र, पत्नी गुड्डी (24) व पुत्री पारुल व साले राहुल पाठक पुत्र राकेश कुमार निवासी कलंदरपुर जिला बलरामपुर के साथ बोलेरो से गुरुवार रात को बहराइच जा रहा था। जैसे ही दीपक फोरनलेन स्थित लक्ष्मननगर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, तभी बोलेरो से वह नियंत्रण खो बैठा। इससे बोलेरो मार्ग किनारे बने कुंड में जाकर पलट गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ कर सभी को बोलेरो से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची लक्ष्मननगर चौकी व सोनवा पुलिस ने चारों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बाक्स में-
पहले भी हो चुके हादसे
लक्ष्मननगर तिराहे से पेट्रोलपंप तक फोरलेन के किनारे न तो बैरीकेडिंग कराई गई है और न ही संकेतांक ही लगाया गया है। अचानक मोड़ होने केे कारण अक्सर यहां लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। विगत माह भिनगा कोतवाली क्षेत्र ग्राम पटना खरगौरा निवासी एक युवक की इसी कुंड में गिरने से मौत हो गई थी। उसके साथ बाइक पर मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed