{"_id":"5c5f0732bdec2229d2397a35","slug":"181549731634-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूजे के हुए 162 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूजे के हुए 162 जोड़े
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को 162 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। एक ही मंच पर वैदिक ऋचाएं व कुरान की आयतें गूंजी।
प्रशासन ने सामूहिक विवाह के लिए 27 वेदी व यज्ञशाला के साथ इतने ही निकाह स्थल तैयार कराए थे। आयोजन कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में संपन्न हुआ। विवाह के बाद नवदंपती को उपहार भी दिए गए।
कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत दोपहर बारह बजे से हुई। इस दौरान पंजीकृत 162 जोड़े विवाह स्थल पहुंचे।
हिंदू समाज की 134 कन्याओं को प्रशासन की ओर से बिछिया, पायल, लाल साड़ियों का जोड़ा दिया गया। विवाह शांतिकुज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के विद्वानों ने वैदिक रीति रिवाज से कराया।
विज्ञापन
28 मुसलिम युवतियों का विवाह कार्यक्रम स्थल पर बने निकाह स्थल पर कराया गया। सभी नव दंपती को उपहार भी प्रदान किए गए।
इस दौरान सांसद दद्दन मिश्र, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ अवनीश राय, जॉइंट मजिस्ट्रेट शीपूगिरी, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, एमए जिला पंचायत सहित जिले के सभी अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
नवदंपती को मिले यह उपहार
जिला प्रशासन की ओर से नवदंपती को उपहार में 20 हजार रुपये का अनुदान पत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, चार बिछुआ, नाक के लिए सोने की कील, मेकअप बाक्स, डिनर सेट, एक दीवार घड़ी, एक लेमन सेट, दुल्हन को दो जोड़ी साड़ी, एक मोबाइल व दूल्हे को एक जोड़ी शेरवानी प्रदान की गई।
उनके वैवाहिक आयोजन पर खानपान आदि के नाम पर पांच हजार रुपये खर्च किए गए। साथ ही सभी दंपती को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति राशि का अनुदान चेक भी प्रदान किया गया।
एक वेदी पर चार जोड़ों ने लिए फेरे
कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका सहित विकास खंडवार शादी के लिए मंडप सजाया गया था। प्रत्येक मंडप पर बनी विवाह वेदी पर चार चार जोड़ों की एक साथ शादी कराई गई।
गायत्री परिवार से आए पुरोहितों ने मंच से ही वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। वेदी पर मौजूद पुरोहित के सहायकों ने रश्म अदायगी में जोड़ों की मदद की। इस दौरान वर व वधू के परिवार के लोग मौजूद रहे।