{"_id":"5c34d70abdec2256d8788f90","slug":"181546966794-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के प्रतिष्ठान व घर में आयकर टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के प्रतिष्ठान व घर में आयकर टीम का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। आयकर की टीम ने सोमवार को भिनगा नगर के एक व्यापारी के घर व प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने व्यापारी के सभी अभिलेख देखे व घर में पड़ताल की।
टीम अपने साथ देर रात कुछ दस्तावेज लेकर वापस दिल्ली लौट गई। व्यापारी एक तंबाकू उत्पाद के साथ कई अन्य वस्तुओं का थोक विक्रेता है।
भिनगा नगर के व्यापारी अरुण प्रकाश आर्य तंबाकू उत्पाद के साथ साथ कई अन्य सामानों का थोक व्यापार करते हैं। उनकी ओर से भरे गए आयकर रिटर्न को देखते हुए आयकर विभाग प्रवर्तन दल की टीम ने सोमवार को उनके घर व प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।
छापेमारी सुबह 11 बजे से देर रात तक चली। इस दौरान टीम ने उनके आय व्यय का ब्योरा देखा तथा घर में तलाशी भी ली। इसके बाद टीम वापस चली गई। टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी ले गई है। इस छापेमारी को लेकर जिले के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है।