{"_id":"6aecd3e64675523129013b25","slug":"dm-held-a-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-committee-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124325-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक
Fri, 06 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। जिसमें जल जीवन मिशन के फेज-2 व फेज-5 तथा पूर्व निर्मित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही कमी मिलने पर संबंधित अभियंता व कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
अधिशासी अभियंता जल निगम इमरान ने बताया कि जीए इन्फ्रा वीपीएल की 165 परियोजनाओं में 171 शिरोपरि जलाशयों के सापेक्ष 69 का निर्माण पूरा हो चुका है। जीरो पॉवर्टी अभियान सर्वे के दौरान 5,569 परिवारों के सत्यापन में 1,135 परिवार पहले से आच्छादित मिले। जबकि 4,434 वंचित पात्र परिवारों में से अब तक 3,024 को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।