Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Paddy procurement is sluggish; in some places, the initial purchase is yet to happen, while in others, there is a wait for machinery

Shravasti News: धान खरीद धीमी, कहीं बोहनी तो कहीं मशीन का इंतजार

Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement is sluggish; in some places, the initial purchase is yet to happen, while in others, there is a wait for machinery
धान क्रय केंद्र पर किसानों को मिष्ठान ​खिलाते अ​धिकारी।
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बाजार। तराई के किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जिले में 40 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अर्नब तूफान के चलते धान में नमी होने से खरीद की रफ्तार धीमी है। किसान धान सुखाने में जुटे हैं। दो नवंबर से खरीद शुरू होने के बावजूद कई केंद्रों पर अभी तक बोहनी नहीं हुई है। कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाएं भी अधूरी हैं। धान खरीद की पड़ताल में अलग-अलग केंद्रों पर ये स्थिति सामने आई।
विज्ञापन



खरगोरा बस्ती में हुई बोहनी

खाद्य विभाग की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र खरगोरा बस्ती पर बुधवार को खरीद की बोहनी हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने तौल मशीन का पूजन कर अमारेभरिया गांव निवासी आशुतोष शुक्ला का करीब 40 क्विंटल धान खरीदा। उन्होंने किसान को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई भी बांटी। इस दौरान केंद्र प्रभारी अंकित पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



मशीन ही अभी नहीं मिली
राजकीय धान क्रय केंद्र बी पैक्स इमलिया करनपुर पर पड़ताल के दौरान कई किसान मौजूद मिले, लेकिन धान खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। सचिव हरीराम ने बताया कि समिति पर आने वाले किसानों को खाद वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए अभी तक मशीन नहीं मिली है। किसान भी धान बेचने के लिए केंद्र पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों का इंतजार करते दिखे सचिव
गिलौला विकासखंड स्थित बी पैक्स गुजवारा पर धान खरीद ठप मिली। केंद्र पर कोई किसान भी मौजूद नहीं था। सचिव पंकज कुमार ने बताया कि धान खरीद के लिए सभी उपकरण उपलब्ध हैं। माप-तौल मशीन, बोरे, किसानों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था भी है। हालांकि किसान धान लेकर नहीं आ रहे हैं, जिससे अभी तक खरीद की बोहनी नहीं हुई है।



बोले किसान, नमी कर रही परेशान
हरदत्तनगर गिरंट निवासी किसान भंडारी यादव ने बताया कि उन्हें सहकारी क्रय केंद्र पर धान बेचना है, लेकिन उसमें नमी अधिक है। ऐसे में केंद्र पर खरीद नहीं होगी। इसलिए धान सुखा रहे हैं। सूखने के बाद समिति पर बेचेंगे। किसान विपिन कुमार वर्मा ने भी नमी के कारण धान नहीं बिक पाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed