{"_id":"65302167b0790833a70c60f6","slug":"1740-teachers-will-get-tablets-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1834-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 1,740 शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 1,740 शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट
Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों की लेटलतीफी नहीं चल पाएगी। जल्द ही सभी शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। जिले में 1,740 शिक्षकों का चयन हो चुका है। इसमें प्रधान शिक्षकों के साथ ही अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों के सहायक अध्यापक भी शामिल हैं।
टैबलेट मिलने के बाद प्रेरणा पोर्टल से इस टैबलेट के माध्यम से हाजिरी लगानी होगी। इसमें विद्यालय का यू-डायस कोड एवं शिक्षक की मानव संपदा आईडी दर्ज होगी। इसलिए उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शिक्षक को विद्यालय परिसर से ही सेल्फी अपलोड करनी होगी। अन्य किसी जगह से फोटो अपलोड नहीं होगी। छात्रों की उपस्थिति भी इसी टैबलेट से प्रतिदिन ऑनलाइन होगी। इसीके आधार पर एमडीएम का पैसा भी स्कूल के खाते में भेजा जाएगा।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी छात्रों की उपस्थिति या फिर घर बैठे उपस्थिति की व्यवस्था पर रोक लगेगी। बीएसए अमिता सिंह का कहना है कि टैबलेट अभी जिले में आए नहीं हैं। जबकि शिक्षकों की सूची तैयार है, टैबलेट आते ही वितरित किए जाएंगे।