{"_id":"5f47d9458ebc3e2abe3d0c0e","slug":"17-people-engulfed-by-corona-in-shravasti-srawasti-news-lko5371487121","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में 17 लोग कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में 17 लोग कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मियों में सहित 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 598 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जबकि लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल जमुनहा में एक, जमुनहा के आर्यावर्त बैंक के पास एक, जमुनहा के गैस एजेंसी के निकट तीन, जमुनहा बाजार में एक, कटरा बाईपास इकौना में एक, चौक बाजार इकौना में दो, दशहरा मैदान के निकट एक, सिरसिया बाजार में तीन, सिरसिया के बेचईपुरवा में एक व हरिहरपुर रानी के शुकुलपुरवा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इन मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 598 पहुंच गई है, जबकि 772 की रिपोर्ट आना अभी शेष है। जिले में अब तक कुल 21463 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 20701 की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जबकि कोरोना से अब तक जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अब तक जिले में होम क्वारंटीन में कुल 139 लोग हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन 155 घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से 81 अब भी एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 18, गिलौला में 15, भंगहा में 14, जमुनहा में चार, सिरसिया में 13 व भिनगा में 17 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
इस संबंध में एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया का कहना है कि कोरोना संक्रमण का फैलाव अब एक-दूसरे से हो रहा है। इसकी चैन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना व मास्क लगाना अनिवार्य है। सभी लोग इसका पालन करें, तभी कोरोना के फैलाव को रोका जा सकता है।