फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   अब सिरसिया से चारबाग तक चलेंगी निगम की बसें

अब सिरसिया से चारबाग तक चलेंगी निगम की बसें

Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब सिरसिया से चारबाग तक चलेंगी निगम की बसें
श्रावस्ती। आवागमन के संसाधनों का अभाव झेल रहे तराई वासियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को सिरसिया से चारबाग लखनऊ के लिए निगम की बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को आरटीओ की ओर से भिनगा बहराइच लिंक मार्ग पर संचालन के लिए पांच बसों को अस्थाई परमिट जारी किया गया है।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के देवी पाटन मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्र ने बताया कि बुधवार को संभागीय परिवहन अधिकारी गोंडा की ओर से भिनगा बहराइच लिंक मार्ग पर पांच बसों को अस्थाई परमिट जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह बसें सिरसिया, भिनगा बहराइच व सेमरी मार्ग पर संचालित कराई जाएंगी। इनका संचालन शुक्रवार से प्रारंभ होगा। इसमें एक बस सुबह साढ़े सात बजे बहराइच से चल कर 8:30 बजे इकौना, इकौना से 8:45 बजे भिनगा के लिए चलेगी। जो 9:30 बजे भिनगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से 9:45 बजे बहराइच के लिए प्रस्थान करेगी। जो तीन बजे शाम को लखनऊ के चारबाग पहुंचेगी। दूसरी बस सात बजे बहराइच से चल कर आठ बजे भिनगा पहुंचेगी। जो साढ़े आठ बजे बहराइच के लिए चलेगी। यह बस 1:45 बजे लखनऊ चारबाग पहुंचेगी।


तीसरी बस बहराइच से आठ बजे चल कर नौ बजे भिनगा, 9:15 बजे यहां से चलकर 10 बजे सिरसिया पहुंचेगी। जहां से 9:45 बजे भिनगा के लिए चलेगी। यह बस 10:30 बजे भिनगा व शाम को 7:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके साथ ही दो अन्य बसें भिनगा बहराइच गोंडा फैजाबाद व भिनगा सिरसिया मार्ग पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed