{"_id":"5c113ee2bdec22419c5f1b70","slug":"161544634082-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर में इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र से बुधवार की सुबह एसएसबी के जवानों ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो 200 ग्राम नेपाली चरस व बाइक बरामद हुई। जिन्हें बाद में मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसएसबी जमुनहा बीओपी के उप निरीक्षक राजपाल खटका बुधवार की सुबह हमराहियों के साथ करीब 7:30 बजे कैंप से गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 630 के पास नेपाली चरस के साथ बाइक से दो लोग भारत में प्रवेश करने वाले हैं।
इस पर उप निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया। युवक की पहचान राहुल कुमार तथा लल्लू अली निवासी अवधूत नगर थाना इकौना के रूप में हुई। उनके पास से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी बाइक का भी कोई कागज नहीं दिखा सके। एसएसबी ने दोनों को मल्हीपुर पुलिस को सौंप दिया।