फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   अकीदत के साथ अता की गई अलविदा की नमाज

अकीदत के साथ अता की गई अलविदा की नमाज

Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
अकीदत के साथ अता की गई अलविदा की नमाज
श्रावस्ती। मुकद्दस माह-ए-रमजान अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न ईदगाह व मसजिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को जिले भर में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भिनगा के ईदगाह मसजिद सहित अन्य मसजिदों में अलविदा की नमाज अदा करवाई गई। नमाज के दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तहसील तिराहे से ईदगाह के मध्य भारी वाहनों का आवागमन पर पूरी तरह रोक दिया गया।
विज्ञापन


छोटे वाहनों व राहगीरों को पुरानी बाजार से दीवानी न्यायालय होते हुए ईदगाह की ओर जाने दिया गया। इकौना के पांच पीरान, घोशी मस्जिद सहित नासिरगंज, बदला, ताल बघौड़ा, सिरसिया, बंठिहिवा, गिलौला के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण
अलविदा की नमाज से पहले अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने भिनगा ईदगाह का जायजा लिया। नमाज के दौरान किसी प्रकार की होने वाली अप्रिय घटना से निपटने के लिए मसजिदों के आसपास स्थानीय पुलिस के साथ काफी संख्या में पीएसी व होमगार्ड के जवानों को भिनगा, इकौना सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात किया था। जिले के सभी मसजिदों में शांति व्यवस्था देखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed