{"_id":"69124042c5632eab9f068c97","slug":"15-athletics-players-selected-in-the-trials-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115554-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ट्रायल में 15 एथलेटिक्स खिलाड़ी हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ट्रायल में 15 एथलेटिक्स खिलाड़ी हुए चयनित
Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
चयन ट्रायल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सोमवार को एथलेटिक्स का चयन ट्रायल हुआ। इसमें बालक वर्ग के 12 व बालिका वर्ग की तीन खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया।
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में जिलास्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरविंद गोस्वामी व रितिक को चयनित किया गया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में मयंक गुप्ता व साहिल, 400 मीटर दौड़ में जितेंद्र यादव तथा किशनलाल का चयन 400 व 800 मीटर दौड़ के लिए किया गया।
1500 मीटर दौड़ में बॉबी कुमार राना व शुभम वर्मा, गोला फेंक में ओमप्रकाश यादव, चक्का फेंक में शिवदर्शन द्विवेदी, लंबी कूद में मयंक गुप्ता व त्रिकूद में नरेंद्र सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हसीबुन निशा, 400 मीटर दौड़ में आराधना कुलदीप व 1500 तथा 3000 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी का चयन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि ये खिलाड़ी मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।