फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   14538 families benefited from Ayushman scheme

आयुष्मान योजना से लाभान्वित हुए 14538 परिवार

Mon, 23 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
14538 families benefited from Ayushman scheme
आयुष्मान भारत दिवस पर सम्मानित करते डीएम व मौजूद सीएमओ व अन्य( - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आयुष्मान भारत योजना को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में सोमवार को आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत डीएम व सीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान योजना के तहत बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से चलाई गई आयुष्मान भारत योजना उनके लिए वरदान है। इसके तहत पात्रों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज कराने का प्रावधान किया गया है। इससे जिले के 66603 परिवारों को आच्छादित किया जाना है जिसके सापेक्ष अब तक 14538 परिवार आच्छादित हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने आयुष्मान योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर से लक्षित परिवारों को शत-प्रतिशत लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध परिवारों को प्रत्येक दशा में इलाज मुहैया कराने को कहा ताकि पात्र परिवारों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने कहा कि इस योजना तहत ऐसे पात्र व्यक्ति जो सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना-2011 में सूचीबद्ध हैं, उन्हें लाभान्वित किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे परिवार जो कच्ची दीवार व कच्ची छत के सहारे एक कमरे में रहने वाले हों, ऐसा परिवार जिसमें कम से कम एक विकलांग सदस्य हो और कोई सक्षम वयस्क सदस्य न हो, ऐसा परिवार जहां महिलाएं घर संभालती हों, आदिवासी जनजाति समूह के परिवार, कानूनी रूप से बंधे श्रमिक परिवार के सदस्यों पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिलता है।
वहीं शहरी क्षेत्रों के ऐसे परिवार जो कूड़ा कचड़ा उठाने वाला हो, भिखारी, घरेलू कर्मचारी, निर्माण कार्यकर्ता जैसे प्लंबर, श्रमिक, पेंटर, वेल्डर, सुरक्षा गार्ड, कुली, स्वीपर, स्वच्छता कार्यकर्ता, माली, गृह आधारित कर्मचारी, कारीगर, हस्तशिल्प कार्यकर्ता, दर्जी, परिवहन कर्मचारी, चालक, कंडक्टर, सहायक और चालक, रिक्शा व ऑटो चालक, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, असेंबलर, वॉशरमैन व चौकीदार इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।

इस दौरान डीएम द्वारा पात्र परिवारों के सदस्यों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। साथ ही सर्वाधिक गोल्डन कार्ड बनाने वाले आरोग्य मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीके सिंह, डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. उदय नाथ सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, आशा बहू व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed