फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   पारदर्शिता के साथ कराएं बोर्ड परीक्षा

पारदर्शिता के साथ कराएं बोर्ड परीक्षा

Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पारदर्शिता के साथ कराएं बोर्ड परीक्षा
श्रावस्ती। प्रदेश में चल रही बोर्ड परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता एवं पवित्रता के साथ संपन्न कराएं। यदि किसी केंद्र पर नकल होती मिली तो उसे काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन


ध्यान रखें कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश, शौचालय, सीटिंग व्यवस्था आदि व्यवस्थित हो, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्रों पर किसी भी कोई समस्या न होने पाए।
विज्ञापन


यह निर्देश इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज सभागार में देवी पाटन मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही संजीदा है। उनके भविष्य को देखते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने का संकल्प लिया गया है, जिससे प्रदेश के छात्र मेहनत से पढ़कर परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

परीक्षा संपन्न कराने में लगे सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़कर एक वाट्सएप ग्रुप बनाए।

इसमें चल रही परीक्षाओं का पूरा ब्योरा आदान प्रदान किया जाए। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई दिक्कत होती है तो सूचना मिलते ही उसका तत्काल निदान कराया जा सके।

जिन परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम चल रहे हैं उन केंद्र पर पूर्व से अध्यापन कार्य कर रहे अध्यापकों की ड्यूटी किसी भी दशा में न लगाईं जाए। प्रदेश सरकार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

इसमें यदि कोई भी व्यक्ति अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। औचक निरीक्षण के दौरान यदि प्रदेश के किसी भी केंद्र पर नकल होते मिली तो उस केंद्र को काली सूची में डाला जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी श्रावस्ती दीपक मीणा ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं संचालित की जा रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।


इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन / फैजाबाद मंडल मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा अनूप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर मनोज कन्नौजिया, जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच राजेंद्र कुमार पांडेय व जिला विद्यालय निरीक्षक श्रावस्ती चंद्रपाल, अपर पुलिस अधीक्षक पीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed