{"_id":"5c2a4b74bdec22571875be04","slug":"141546275700-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन जागरण चौपाल में जाना योजनाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन जागरण चौपाल में जाना योजनाओं का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सेठ प्रभुदास इंटर कॉलेज नासिरगंज में सोमवार को जन जागरण चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम व सांसद ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का हाल जाना।
ग्रामीणों को शिक्षा के क्षेत्र में और प्रयास के लिए आगे आकर सहयोग करने की बात कही। जन जागरण चौपाल में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अभी और प्रयास करने की जरूरत है।
इसमें सहयोग के लिए लोग आगे आएं। आप अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजे3। बच्चे शिक्षित होंगे तो निश्चित ही वे देश व प्रदेश में अपना नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं को जागरूक होने व एनआरएलएम में समूह बना कर काम करने की सलाह दी। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
श्रमिकों से विभाग में अपना पंजीयन कराने, प्रति वर्ष उसका नवीनीकरण कराने तथा पंजीकरण के बाद मिलने वाली सभी सत्रह योजनाओं से लाभान्वित होने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की बात कही।
सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि यह जिला देश के सबसे पिछड़े जिले में गिना जाता है। पिछड़ापन दूर करने के लिए सरकार सदैव तत्पर है।
उन्होंने सरकार द्वारा संचालित उजाला योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को दिवाकर शुक्ला व योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक सुरेश रिजवानी व काजल रिजवानी द्वारा सांसद व डीएम को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया।