फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   सीएचसी अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप

सीएचसी अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 08 Feb 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सीएचसी मल्हीपुर में तैनात अधीक्षक के खिलाफ आशा बहुएं व एएनएम ने मोर्चा खोल दिया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित बैठक में अधीक्षक पर शोषण का आरोप लगाते हुए आशाओं व एएनएम ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


सीएचसी में ताला बंदी कर अधीक्षक का घेराव किया। इसके चलते मरीज व तीमारदार परेशान रहे। सीएचसी मल्हीपुर में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें मौजूद एएनएम व आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया।

आक्रोशित एएनएम व आशा बहुओं ने सीएचसी के मुख्य गेट पर ताला बंद कर अधीक्षक का घेराव किया। इस दौरान एएनएम सुमनलता ने कहा सीएचसी अधीक्षक शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से उनका शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन भुगतान की मांग पर उनसे पैसे मांगे जाते हैं। पद से हटाई गई आशा बहु के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के लिए एएनएम को मजबूर किया जाता है। अवकाश मंजूरी के लिए भी पैसे मांगे जाते हैं।

इस दौरान एएनएम मनसा देवी, अमीरुल निशा, कृष्णा श्रीवास्तव, सुनीता देवी, सुमन देवी, मंजू वर्मा, आशा बहु संगीता देवी, गुड़िया, उर्मिला, प्रेम लता, रेखा सहित अन्य मौजूद रहीं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को योजनाओं के प्रति गंभीर होने के लिए कहा था। इसके विरोध में उनके हंगामा किया गया।


इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। इस दौरान जमुनहा एसडीएम राजकुमार के साथ पहुंची मल्हीपुर पुलिस सभी को समझाबुझा कर अधीक्षक को साथ ले गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed