फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   प्रेम प्रसंग में हुई थी ननके की हत्या, मामी भांजा गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में हुई थी ननके की हत्या, मामी भांजा गिरफ्तार

Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुई थी ननके की हत्या, मामी भांजा गिरफ्तार
श्रावस्ती। छह माह पूर्व इकौना के सीताद्वार स्थित नहर के पास मिली युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या के मामले में इकौना पुलिस ने उसकी प्रेमिका व भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया।
विज्ञापन



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जून 2018 को इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार नहर के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान गिलौला थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी ननके पुत्र नंदन के रूप में हुई थी। इसका खुलासा करने के लिए एएसपी पीराम व सीओ इकौना के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक इकौना देवेंद्र पांडेय को लगाया गया था।
विज्ञापन




विवेचना में जानकारी मिली की माया देवी का ननके से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ननके माया पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर ननके ने माया के पति व पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी थी। इससे तंग आकर 13 जून को माया ने ननके को मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके आने पर माया देवी ने अपने ननद के लड़के राम नारायण के साथ मिल कर ननके की हत्या कर शव को सीताद्वार नहर के पास फेंक दिया था। दोनों को शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक राजन कनौजिया, आरक्षी देवेंद्र प्रताप राजभर व माधुरी के साथ जाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed