{"_id":"5c606b4dbdec221a37668cc5","slug":"121549822797-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में 17 से शुरू होगी डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में 17 से शुरू होगी डायलिसिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में 17 फरवरी से डायलिसिस सेवा प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चिकित्सालय के प्रथम तल पर बनाए गए डायलिसिस सेंटर में मशीनें लगाई जा चुकी हैं।
इस सेवा का शुभारंभ सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। लोगों के लिए यह सेवा पूर्ण रूप से निशुल्क होगी।
डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है, जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही से काम न कर रहे हों।
गुर्दे से जुड़े रोगों, लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। शुरूआत में डायलिसिस एक माह में एक बार कम से कम होती है।
इस पर लखनऊ व अन्य जगहों पर पंद्रह से बीस हजार रुपये का खर्च आता है। यह सुविधा अब संयुक्त जिला चिकित्सालय में पूर्ण रूप से निशुल्क मिलेगी।
सीएमएस डॉ. यूसी तिवारी ने बताया कि 17 फरवरी से संयुक्त जिला चिकित्सालय में निशुल्क डायलिसिस सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए मशीनें लग चुकी है।
यहां डायलिसिस का कार्य बाहरी एक्सपर्ट की ओर से किया जाएगा। इस नई सुविधा का शुभारंभ सांसद, विधायक व डीएम की मौजूदगी में होगा।