फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मंडलभर के कार्यकर्ताओं में आज जोश भरेंगे डिप्टी सीएम

मंडलभर के कार्यकर्ताओं में आज जोश भरेंगे डिप्टी सीएम

Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मंडलभर के कार्यकर्ताओं में आज जोश भरेंगे डिप्टी सीएम
श्रावस्ती। इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में रविवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाजपा के सभी सेक्टर संयोजकों व बूथ अध्यक्षों को मिशन 2019 फतेह का मंत्र देंगे।
विज्ञापन


वे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। ऐसे में कार्यक्रम स्थल का शनिवार को अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने जायजा लिया। यहां कमियों को दूर करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को श्रावस्ती आ रहे हैं। डिप्टी सीएम रविवार की सुबह 11 बजे इकौना में डीएम, एसपी सहित माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी संपन्न कराने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके बाद इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज के मैदान में देवी पाटन मंडल के चारों लोकसभा क्षेत्र बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, कैसरगंज के भाजपा सेक्टर संयोजकों व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।


डिप्टी सीएम के आगमन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीएम दीपक मीणा, एएसपी पीराम, सांसद दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी जमुनहा राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed